Close

वायरल फीवर व फ्लू की होम रेमेडीज (Home Remedies for Viral Fever and Flu)

- पानी में 8-10 तुलसी की पत्तियां और एक टुकड़ा अदरक डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. इसे गुनगुना पीएं.
- पानी में कालीमिर्च, दालचीनी व तुलसी की पत्तियां डालकर उबाल लें. फिर इसे चाय की तरह पीएं.  
- वायरल फीवर होने पर ठंडै पानी से बॉडी की स्पंजिंग करें.
- रात को सोने से पहले एक कप गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं.
- गुनगुने पानी में नमक मिलाकर दिनभर में दो-तीन बार गरारा करें. ऐसा करने से फ्लू के कारण होनेवाले बॉडी पेन व गले की खराश दूर होती है.

यह भी पढ़ें: जामुन के बहुपयोगी औषधीय उपयोग (Multifaceted medicinal uses of Jamun)

- पानी में शक्कर व चुटकीभर नमक मिलाकर सेवन करें.
- धनिया के बीजों को उबालकर छानकर चाय की तरह पीएं. इसमें विटामिन व एंटीबायोटिक्स होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं.
- एक टीस्पून डिल (सोया/शेपू) के बीजों को पानी में डालकर उबाल लें. फिर छानकर पीएं.
- तुलसी का काढ़ा बनाकर पीने से बुखार कम होने में मदद मिलती है.
- वायरल फीवर के लिए कांजी (चावल का स्टार्च) लेना भी फ़ायदेमंद रहता है. हां, ताज़ा चावल के स्टार्च का ही कांजी सेवन करें.

- सूखे अदरक को पानी में उबालकर पीने से राहत मिलती है.
- गुनगुने पानी में शहद व नींबू मिलाकर पीने से गले को आराम मिलता है.
- गर्म दूध में हल्दी व सोंठ का पाउडर मिलाकर पीने से फीवर कम होता है.
- पानी में तुलसी की पत्तियां व लौंग मिलाकर उबालकर काढ़ा बना लें और सेवन करें. गले को आराम मिलता है.
- वायरल फीवर में सरसों के तेल में लहसुन की कली मिलाकर पैरों के तलवों पर हल्की सी मालिश करें.

यह भी पढ़ें: हेल्थ एंड ब्यूटी के लिए फ़ायदेमंद गुलाब (Roses are beneficial for health and beauty)

- मेथी के बीजों को रातभर भिगोकर रखें. फिर सुबह छानकर पीएं.
- गिलोय के तने को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर लेने से राहत मिलती है.
- आइवी गॉर्ड (कुंदरू/टेंडली) को सब्ज़ी या फिर जूस की तरह लेने से बुखार में आराम मिलता है.
- मोरिंगा (सहिजन) की पत्तियों में मिनरल व विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. इसका सेवन सूप, चाय या फिर सब्ज़ी के रूप में करना फ़ायदेमंद रहता है.

उपयोगी टिप्स
- चूंकि वायरल फीवर में बॉडी में पानी की कमी होने लगती हैे, इसलिए नारियल पानी, हर्बल टी, सूप आदि के साथ-साथ ख़ूब पानी भी पीएं.
- बुखार में वायरस से लड़ने के लिए एक्स्ट्रा एनर्जी की आवश्यकता होती है, इसलिए भरपूर आराम और नींद लें.
- जब भी बुखार हो तो हल्का भोजन करें, जैसे- खिचड़ी, उबली हुई सब्ज़ियां, दलिया लें.  

यह भी पढ़ें: खांसी और गले के दर्द से राहत के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies to Relieve Cough and Throat Pain)

हेल्थ अलर्ट
- बॉडी को हाइड्रेट रखें. दिनभर में भरपूर पानी पीएं.
- स्टेरॉयड लेने से बचें.
- गुनगुने पानी से सेंक करने से आराम मिलता है.
- हैवी फूड व अधिक तेल-मसाले वाले खाद्य पदार्थ न लें.
- हाइजीन का ध्यान रखें. नियमित रूप से हाथ-पैर धोते रहें. 


Share this article