रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) फिलहाल अपनी वाइफ लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ अपनी ससुराल मणिपुर में हैं, जहां उन्होंने पहले वहां के चीफ मिनिस्टर से मुलाकात की, जिसकी झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. और अब उनकी लाडली न्योमिका (Randeep Hooda's daughter Nyomika) के अन्नप्राशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.


रणदीप और लिन ने इसी साल 10 मार्च को बेबी का वेलकम किया था, जिसका उन्होंने बड़ा प्यारा सा नाम रखा है न्योमिका हुडा. न्योमिका अब चार महीने की हो गई है और फिलहाल अपने ननिहाल गई है, जहां विधि विधान से उसका अन्नप्राशन संस्कार (Randeep Hooda and Lin Laishram celebrate daugher's Anna Pradhan ceremony) किया गया, जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.


रणदीव और लिन ने बेटी का अन्नप्राशन संस्कार मणिपुरी रीति रिवाज से किया, जिसे वीनिंग सेरेमनी (Weaning ceremony) कहा जाता है. न्योमिका की वीनिंग सेरेमनी पारंपरिक ढंग से हुई, जिसमें फैमिली और करीबी लोग ही शामिल हुए. इस मौके पर बेबी न्योमिका को खीर खिलाकर ये रस्म निभाई गई. प्यार, खुशियां और आशीर्वाद के साथ न्योमिका का अन्नप्राशन संस्कार पूरे रीति रिवाज से किया गया. रणदीप और लिन हर रस्म प्यार से निभाते नजर आए. तस्वीरें देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि रणदीप, लिन और उनकी फैमिली परंपरा और विरासत से कितने गहराई तक जुड़ी है.

लुक की बात करें तो लिन ने इस मौके पर ट्रेडिशनल पिंक ड्रेस पहना था जबकि रणदीप वाइट कुर्ते में डैशिंग लग रहे थे. उनकी लाडली न्योमिका के लिए खासतौर पर मणिपुर ड्रेस रेडी कराया गया था, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं.

अभी तक रणदीप या लिन ने अन्नप्राशन सेरेमनी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन अन्नप्राशन की इनसाइड तस्वीरें सामने आ गई हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस अब नन्हीं न्योमिका पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं.

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी. उन्होंने मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी. शादी के तीन साल बाद इसी साल उन्होंने बेटी को वेलकम किया था और फिलहाल पैरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं.
