बॉलीवुड हो या टीवी दोनों जगहों पर सलमान खान की स्टार पावर का अच्छा खासा दबदबा है. रियलिटी शो अलायंस (Reality Show Allaince) में इस बात का ताजातरीन सबूत देखने को मिला. शो के लिए कुछ रूल्स थे, जिन्हें मेकर्स ने सलमान खान (Salman Khan) के लिए तोड़ दिए.

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान पिछले दिनों रियलिटी शो अलायंस में सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे. शो के दौरान बड़े भाई सलमान खान ने अपने छोटे भाई सोहेल खान को तलाक के बाद लाइफ में मूव ऑन करने की सलाह दी. यहां तक कि उन्होंने सोहेल खान को अकेलेपन से छुटकारा पाने के लिए उन्हें डेटिंग करने की सलाह तक दे डाली.

सलमान खान शो के अंदर अपना मोबाइल लेकर गए थे. सोहेल से बातें करने के बाद सलमान खान ने उनके बेटे निर्वाण को अपने मोबाइल से वीडियो कॉल किया. सोहेल ने बेटे निर्वाण से वीडियो कॉल पर बात की. सोहेल ने शो में आए वंशज सिंह से भी निर्वाण की बात कराई. वीडियो कॉल पर बेटे संग बात करके सोहेल बहुत खुश नज़र आ रहे थे.

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो म को देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि किसी भी रियल्टी शो का ये सबसे बड़ा नियम होता है कि सभी कंटेस्टेंट्स एक घर के अंदर बंद रहते हैं, तो उनके पास मोबाइल नहीं होता है और न ही उन्हें बाहरी दुनिया की जानकारी दी जाती है. मेकर्स खुद ही कंटेस्टेंट्स की बात उनके परिवार से करवाते हैं, . लेकिन इस शो में घर के अंदर मोबाइल फोन का use हुआ है.

इस शो के मेकर्स सलमान खान के सामने झुक गए. तभी सलमान घर के अंदर फोन लेकर पहुंचे और उन्होंने भाई सोहेल की उनकी बेटे से बात भी करवाई. फैंस का कहना है कि सलमान भाई का औरा ऐसा ही है कि सबकी हालत खराब हो जाती है.
