Close

‘मेरे हर जोक की ऑडियंस…’ अजय देवगन ने काजोल के बर्थडे पर शेयर किया मजेदार पोस्ट, हंसती-ठहाका लगाती काजोल पर लुटाया प्यार (My best joke has had the same audience’ Ajay Devgn’s heartfelt birthday wish melts Kajol’s fans)

काजोल (Kajol) आज यानी 5 अगस्त को अपना 52वां बर्थडे (Happy Birthday Kajol) सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौक़े पर सेलेब्स से लेकर तमाम फैंस तक  काजोल को बर्थडे विश कर रहे हैं, लेकिन हर बार की तरह सबसे बर्थडे पोस्ट है उनके हस्बैंड अजय देवगन (Ajay Devgn) का, जिन्होंने एक स्पेशल वीडियो शेयर कर मज़ेदार अन्दाज़ में पत्नी को जन्मदिन (Ajay Devgn's heartfelt birthday wish for Kajol) की बधाई दी है.

जैसा कि सब जानते हैं कि स्क्रीन पर चुलबुली मज़ेदार कैरेक्टर प्ले करनेवाली काजोल रियल लाइफ में भी वैसी ही हैं. पूरे बॉलीवुड में उनकी हंसी फेमस है. हालांकि अजय देवगन रियल लाइफ में सीरियस टाइप के लगते हैं, लेकिन वाइफ काजोल की चुटकी लेने से वो बाज नहीं आते. काजोल और अजय दोनों ही एक-दूसरे के बर्थडे पर मजेदार पोस्ट शेयर करते हैं. 

अब काजोल के बर्थडे पर अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक फनी पोस्ट शेयर किया है. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अजय ने इंस्टाग्राम पर काजोल के साथ वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें काजोल के हंसी वाले मूमेंट शामिल हैं. वीडियो में कई फ्रेम्स शामिल हैं जिसमें काजोल हंसती और ठहाके लगाती नज़र आ रही हैं. इस पोस्ट के साथ अजय देवगन ने मज़ेदार कैप्शन भी लिखा, "मेरे सबसे अच्छे जोक्स को इतने सालों से एक ही ऑडियंस मिली है. हैप्पी बर्थडे, काजोल."

अजय देवगन का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. सिंघम का ये फनी अंदाज़ लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और फैंस कमेंट सेक्शन में अजय देवगन को 'धमाल' कॉमेडियन बता रहे हैं. साथ ही काजोल को बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं कुछ फैन दोनों की जोड़ी पर भी खूब प्यार लुटा रहे हैं.

Share this article