ईथा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के रिलेशनशिप (Rumours of Shraddha Kapoor and Rahul Mody’s relationship) की खबर सबसे पहले साल 2024 में उस समय चर्चा में आई थी. जब उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ डिनर डेट (Dinner Date) पर जाते हुए स्पॉट किया गया

आजकल एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वेकेशन को झलक दिखाई है. इन तस्वीरों में आप श्रद्धा कपूर हॉलिडे का मजा लेती हुईं, कैमरे के सामने पोज देते हुए, ट्रिप के दौरान रिलेक्स्ड वाइब में डूबी हुई लग रही ही है.

बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग हॉलिडे पर निकली श्रद्धा कपूर अपने हॉलिडे के अनौपचारिक पलों को शेयर करते हुए बेहद खुश नज़र आ रही है.

फोटोज की इस सीरीज में से एक फोटो में श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी नजर आ रहे हैं. इस फोटो में राहुल लाइब्रेरी के अंदर बैठकर किताब पढ़ते हुए दिख रहे हैं.
मज़े की बात है कि एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपने वेकेशन की लोकेशन के बारे कोई डिटेल शेयर नहीं की है. इस फोटो ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. फोटो डायरी को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा है – छोटी-सी छुट्टी तो बनती है न ??

फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का रिश्ता साल 2024 के शुरू में आया था. डिनर डेट पर निकले कपल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ स्पॉट किया गया था. उसके बाद कई बार दोनों को पब्लिक प्लेस पर देखा गया.
