Close

फेस्टिवल पर घर को सिर्फ चमकाएं नहीं, सेहतमंद भी बनाएं, अपनाएं डॉक्टर के ये टिप्स (Clean Isn’t Always Hygienic: A Doctor’s Festive Checklist for Homes)

त्योहारों का मौसम आते ही घरों में साफ-सफाई का दौर शुरू हो जाता है. रसोई के डिब्बों से लेकर अलमारियों तक की सफाई होती है, पुराने सामान हटाए जाते हैं, मिठाइयां खरीदी जाती हैं और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां होती हैं. घर को क्लीन रखना ज़रूरी है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इतनी सफाई के बाद भी आपके घर में एक ऐसी समस्या छिपी रह सकती है, जो आपकी और आपके परिवार की सेहत के लिए खतरा बन सकती है? जी हां, हम बात कर रहे हैं कॉकरोच की. कॉकरोच सिर्फ देखने में ही गंदे नहीं लगते, बल्कि ये आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए सिर्फ घर को चमकाना ही काफी नहीं, बल्कि छिपे हुए कॉकरोच से छुटकारा पाना भी ज़रूरी है. बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मुंबई के कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन डॉ. मुकेश संकलेचा यहां बता रहे हैं कुछ ज़रूरी बातें.

 

कॉकरोच सिर्फ गंदगी नहीं फैलाते, सेहत के लिए भी खतरा हैं!

कॉकरोच गंदी जगहों से निकलकर रसोई के प्लेटफॉर्म, बर्तनों, खाने-पीने की चीजों और स्टोरेज एरिया तक पहुंचते हैं. इस दौरान वे अपने साथ हानिकारक और दूषित कण भी ला सकते हैं. इसके अलावा, उनकी बीट और शरीर से झड़ने वाले छोटे कण कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकते हैं, खासतौर पर छोटे बच्चों वाले घरों में यह चिंता और बढ़ जाती है, क्योंकि बच्चे अक्सर फर्श और दूसरी सतहों को छूते हैं और फिर उन्हीं हाथों को मुंह में डालते हैं, इसलिए घर को कॉकरोच से मुक्त रखना सिर्फ क्लीनिंग के लिए नहीं, बल्कि परिवार की सेहत के लिए भी ज़रूरी है.

 

त्योहारों की रौनक के बीच कॉकरोच को मिलता है पनपने का मौका!

Coutesy: Freepik

त्योहारों के दौरान घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं. कई बार डिब्बे खुले रह जाते हैं, खाने के टुकड़े गिर जाते हैं. भले ही आपका घर बाहर से कितना भी साफ क्यों न दिखे, लेकिन खाने की चीजें, नमी और छिपने की जगहें मिलकर कॉकरोच के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बना सकती हैं. इसलिए त्योहारों की सफाई का मतलब सिर्फ घर को सजाना-संवारना नहीं, बल्कि उन कारणों को भी खत्म करना है, जो कॉकरोच और कीड़े-मकोड़ों को पनपने का मौका देते हैं.

 

जेल बेस्ड कॉकरोच कंट्रोल इस्तेमाल करें

कॉकरोच अक्सर घर के ऐसे कोनों में छिपते हैं, जहां सामान्य सफाई या स्प्रे आसानी से नहीं पहुंच पाता. ऐसे में जेल बेस्ड कॉकरोच कंट्रोल एक उपयोगी विकल्प हो सकता है. इसे किचन कैबिनेट के कोनों, सिंक के नीचे, फ्रिज के पीछे और पाइपलाइन के आसपास जैसी जगहों पर छोटी-छोटी मात्रा में लगाकर कॉकरोचों से छुटकारा पाया जा सकता है. Hit जैसे एंटी रोच जेल जैसे प्रोडक्ट्स को इस तरह बनाया जाता है जिसे कॉकरोच खाते हैं और उसके प्रभाव को अपने छिपने वाली जगहों तक पहुंचा सकते हैं. इस तरह इसका असर केवल दिखाई देने वाले कॉकरोच तक सीमित नहीं रहता.

 

सिर्फ घर के कॉकरोच नहीं, पूरी कॉलोनी के कॉकरोचों को निशाना बनाएगा

कॉकरोच को देखकर उसे मार देना आसान है, लेकिन असली चुनौती उनके छिपे हुए ठिकानों और पूरी कॉलोनी से छुटकारा पाना है. जेल बेस्ड ट्रीटमेंट का बड़ा फायदा यह है कि कॉकरोच इसे खाकर अपने छिपने वाली जगहों तक जा सकते हैं. इस प्रक्रिया से एक से अधिक कॉकरोच प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए यह केवल दिखाई देने वाले कॉकरोचों को खत्म करने के बजाय संक्रमण के स्रोत तक पहुंचने की रणनीति का हिस्सा बन सकता है.

 

त्योहारों की व्यस्तता में भी आसान और सुविधाजनक

त्योहारों के दौरान रसोई में लगातार काम चलता है और घर में मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहता है. ऐसे में बार-बार स्प्रे करना मुश्किल होता है. जेल बेस्ड कॉकरोच कंट्रोल को छिपी हुई जगहों पर लगाया जा सकता है. यह आमतौर पर कम गंध वाला और कम गंदगी फैलाने वाला विकल्प है और कई हफ्तों तक प्रभावी रहता है. सूखी और छिपी हुई जगहों पर जेल की छोटे-छोटे डॉट्स लगाएं. इसे किचन कैबिनेट के कोनों, सिंक के नीचे और अन्य संभावित जगहों पर लगभग 20 छोटे डॉट्स लगाया जा सकता है.

 

त्योहार शुरू होने से पहले ही करें बचाव, आखिरी वक्त का न करें इंतजार!

Coutesy: Freepik

कॉकरोच से बचाव के लिए सही समय पर कदम उठाना जरूरी है. त्योहारों से पहले जब घर की सफाई के दौरान अलमारियां खाली की जाती हैं और फ्रिज हटाए जाते हैं, तब उन जगहों का पता लगाना आसान हो जाता है, जहां कॉकरोच छिपे हो सकते हैं. यही समय है जब आप जरूरी कदम उठा सकती हैं. समय रहते जेल बेस्ड कॉकरोच कंट्रोल का इस्तेमाल करने से उसे अपना काम करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है. इससे त्योहारों की व्यस्तता शुरू होने से पहले ही छिपी हुई समस्या से निपटने में मदद मिल सकती है.

 

इस त्योहार घर को सिर्फ चमकाएं नहीं, सेहतमंद भी बनाएं!

त्योहारों की तैयारी सिर्फ चमकते फर्श, सजी हुई अलमारियों और खूबसूरत सजावट तक सीमित नहीं होनी चाहिए. असली मायने में साफ घर वही है, जहां रसोई और खाने-पीने की जगहें स्वच्छ हों और छिपे हुए कीटों और कॉकरोचों से भी बचाव किया गया हो, क्योंकि एक सेहतमंद और खुशहाल त्योहार की शुरुआत होती है एक साफ, सुरक्षित और स्वच्छ घर से!

Share this article