बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. शादी की सभी रस्में मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही हैं. आकाश और श्लोका 7.30 के आस-पास सात फेरे लेंगे और इसके बाद डिनर का आयोजन किया जाएगा.




इस मौके पर अंबानी के निवास स्थल एंटीलिया और वेडिंग वेन्यू को किसी दुल्हन की तरह सजाया गया. शादी को भव्य बनाने में मुकेश अंबानी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. 3 दिन तक चलने वाले इस समारोह में न केवल देश से बल्कि दुनियाभर के कई नामचीन लोगों को निमंत्रण भेजा गया है. शादी में शामिल होने के लिए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर अपनी पत्नी के साथ भारत आए हैं. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी शादी में शामिल होंगे.



शादी में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है.
अनिल अंबानी का पूरा परिवार

टोनी ब्लेयर अपनी पत्नी के साथ

आमिर ख़ान अपनी पत्नी किरण राव के साथ

रणबीर कपूर, आयान मुखर्जी और करण जौहर

जैकी श्रॉफ धोती-कुर्ता पहनकर शादी में शिरकत करने पहुंचे

फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा एंट्री करते हुए

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या

अनु मलिक अपने पूरे परिवार के साथ

आपको याद दिला दें कि 28 साल की श्लोका मेहता मशहूर हीरा व्यापारी अरुण रसेल मेहता की बेटी हैं और पेशे से एक एंटरप्रेन्योर हैं. वो रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं. करोड़ों की संपत्ति की मालकिन श्लोका और आकाश बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने साथ में धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की.
ये भी पढ़ेंः इस महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगे वरुण धवन? (Varun Dhawan Will Get Married In This Month?)
