संजय दत्त (Sanjay Dutt) आज अपना 60 जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं. इस अवसर पर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया. इस बर्थडे पार्टी में संजय और मान्यता के दोस्त और परिवार के कुछ खास लोग ही शिरकत करते नजर आए. अपनी जिंदगी के इस खास दिन को संजय दत्त ने अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. संजय के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके दोनों बच्चें मम्मी मान्यता के साथ दिखे. इस दौरान दोनों बच्चों का मासूम अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. संजय दत्त की बर्थडे पार्टी में उनकी बहन प्रिया दत्त भी नजर आई. अपनी बर्थडे पार्टी में संजय दत्त ब्लैक कलर के पठानी सूट में नजर आए. वहीं मान्यता ने भी ब्लैक और व्हाउट कलर का आउटफिट पहना था. इस ड्रेस में मान्यता बेहद खूबसूरत लग रही थीं. देखें पार्टी पिक्स…





