हाल ही में मॉडल और ऐक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया है. लेकिन मां बनने के स़ि़र्फ कुछ महीनों बाद ही एक बार फिर से गैब्रिएला सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनकी पॉप्युलरिटी की वजह है उनका बोल्ड लुक. प्रेग्नेंसी के कुछ समय महिने बाद ही उन्होंने वेट लॉस कर लिया था. तब से लगातार वे सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज़ फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. हाल ही में गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की हैं, जिसमें वे बोल्ड अंदाज़ में नज़र आ रही हैं.

इस फोटो में डेनिम जैकेट और जींस पहने हुए गैब्रिएला को बोल्ड अंदाज़ साफ़ दिखाई दे रहा है. प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं वज़न कम करने की कोशिश में लगी रहती हैं, वहीं गैब्रिएला ने बहुत कम समय अपनी बॉडी को शेप में लाकर सबको चौंका दिया है. इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन लिखा है- जल्द आ रही हूं नए लुक के साथ.

गैब्रिएला सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती है. समय-समय पर अपनी फोटोज़ अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

आफ्टर डिलिवरी भी गैब्रिएला ने अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज़ शेयर की हैं.

गैब्रिएला का हॉट अंंदाज़ उनके फैंस को बेहद पसंद आता है.

कुछ फैंस तो उन्हें हॉट मम्मी भी कहने लगे हैं.

उनके बोल्ड अंदाज़ को देखकर लगता ही नहीं कि वे दो महीने पहले ही मां बनी हैं.

