“पर अब ऐसा नहीं है मम्मी. आपने तो ख़ुद इस दौरान होने वाली छुआछूत से मुझे दूर रखा भले ही दादी कितनी ही नाराज़ हुईं.” सान्या ने उनको टोकते हुए कहा, “जानती हैं, मैं परेशान हो रही थी कि तभी मेरे दोस्तों ने पूछा कि क्या हुआ तो मैने उनको बता दिया.”
“क्या, लड़कों को? क्लास में लड़कियों से बात करनी थी न!” उसकी मम्मी हैरान हो गई.
“ओह मम्मी, अब तो यह बहुत कॉमन बात है. सब जानते हैं इस बारे में.” सान्या ने अपनी मम्मी से कहा.
सान्या अभी कुछ समय पहले ही पढ़ाई के लिए बाहर गई थी. वह अपनी मम्मी को बता रही थी कि इस बार उसके पीरियड समय से पहले ही आगए और वह उस समय क्लास में थी. उसके बैग में उस समय इमर्जेंसी सैनिटरी पैडभी नहीं थाके लिए रखा.
सान्या की मम्मी उसकी शर्मिंदगी का अंदाज़ लगाकर घबरा गई थीं.
“बेटा, जानते तो पहले भी थे सब, लेकिन मज़ाक ज़्यादा बनाते थे और कई बार तो इतने भद्दे कि..!” उनको अपनी सहपाठिनी प्रियंका की याद आ गईथी. वह पहली बार स्कूल ट्रिप में पीरियड से हुई थी.
यह भी पढ़ें: लाड़ली को दें पीरियड्स की जानकारी (Educate Your Daughter On Periods)
“पर अब ऐसा नहीं है मम्मी. आपने तो ख़ुद इस दौरान होने वाली छुआछूत से मुझे दूर रखा भले ही दादी कितनी ही नाराज़ हुईं.” सान्या ने उनको टोकते हुए कहा, “जानती हैं, मैं परेशान हो रही थी कि तभी मेरे दोस्तों ने पूछा कि क्या हुआ तो मैने उनको बता दिया.”
“क्या, लड़कों को? क्लास में लड़कियों से बात करनी थी न!” उसकी मम्मी हैरान हो गई.
“रिलैक्स मम्मी, को. एड. में पढ़ें हैं हम लोग. इसे टीचर्स इतनी अच्छी तरह समझाते हैं कि लड़के भी हमारी परेशानी समझते हैं. जानती हो, अंशुलतुरंत मेरे लिए स्टोर से पैड ले आया और मजे की बात बताऊं… आज पूरा दिन मुझे प्रिंसेस ट्रीटमेंट मिला है. मूड स्विंग्स को समझते हुए सबने मेरी उलजुलूल बातें भी सुनी और दर्द कम करने के लिएहॉट चॉकलेट भी पिलाई.” सान्या की खिलखिलाहट सुनकर उसकी मम्मी केचेहरे पर भी मुस्कान आ गई.
यह भी पढ़ें: 14 सीक्रेट्स जो टीनएजर्स कभी नहीं बताना चाहते? ( 14 Secrets Teenagers Never Want Parents To Know)
“तुम भाग्यशाली हो बेटा जो आज की समझदार पीढ़ी में पैदा हुई हो.” सान्या की मम्मी की आंखों में संतुष्टि की चमक थी.
– मेघा राठी
अधिक कहानियां/शॉर्ट स्टोरीज़ के लिए यहां क्लिक करें – SHORT STORIES
Photo Courtesy: Freep
ik
