लेकिन ये क्या? नोट पर्स में रखते ही जैसे मेरा पर्स पत्थरों से भर गया. इतना भारी कि उसका वज़न उठाना असहनीय होता जा रहा था.
“अरे, ये तो काव्या मैडम की पुरानी आदत है, घर पर बुलाकर फेशियल करवाएंगी और उस पर भी मोल भाव! सुनो नौ सौ वाला फेशियल सात सौ में करने को कह रही हैं ना, सात सौ वाली क्रीम लगाकर कर दो. उनको समझ में नहीं आएगा, ठीक है ना… रखूं फोन?” मीना दीदी की व्यावहारिकता देखकर मैं मन ही मन नतमस्तक हो गई.
“अच्छा आइडिया है दीदी, लेकिन बात तो सही नहीं है…”
“ग़लत-सही कुछ नहीं होता है, सामने वाले के हिसाब से उसूल बदलते रहने चाहिए… समझ गई ना?”
बात तो सही कह रही हैं मीना दी. इतने सालों से घर पर पार्लर सर्विस दे रही हूं, लेकिन काव्या मैडम जैसी कंजूस नहीं देखी. दीदी का बताया नुस्ख़ा अपनाते हुए सात सौ वालेसामान से ही सही, पूरे मनोयोग से अपना काम निपटाकर रुपए वसूल लिए.
यह भी पढ़ें: अटेंशन पाने की चाहत आपको बना सकती है बीमार! (10 Signs Of Attention Seekers: How To Deal With Them)
दरवाज़े की तरफ़ बढ़ ही रही थी कि मैडम ने रोक लिया, “सुनो! ये भी ले लो… मुझे बहुत पसंद आया तुम्हारा काम. अगली बार भी तुम ही आना.” सौ का नोट उन्होंने मेरी तरफ़ बढ़ाया.
मैं तो दंग रह गई. मैडम को लग रहा है कि इनकाफ़ायदा हुआ जबकि असलियत क्या है, वह मुझे ही पताहै…
लेकिन ये क्या? नोट पर्स में रखते ही जैसे मेरा पर्स पत्थरों से भर गया. इतना भारी कि उसका वज़न उठाना असहनीय होता जा रहा था. मैंने सैंडिल पहनते हुए चोर नज़रों से कमरे का मुआयना किया. बच्चे गुब्बारे फुलाकर सजा रहे थे.
“आज कुछ है क्या?”
मैडम बच्चे को पास खींच लाई, “आज इसका जन्मदिन है.”
मैंने वही सौ का नोट बच्चे को थमा दिया, “हैप्पी बर्थडे बेटा! मेरी तरफ़ से चॉकलेट खा लेना.”
यह भी पढ़ें: आत्म निरीक्षण की आदत डालिए (Cultivate the habit of self-introspection)
पर्स भी हल्का लग रहा था. मीना दीदी की बात भी; वो ग़लत थीं, उसूल कभीबदलते नहीं हैं!
– लकी राजीव
अधिक कहानियां/शॉर्ट स्टोरीज़ के लिए यहां क्लिक करें – SHORT STORIES
Photo Courtesy: Freepik
