Close

कंगना रनौत से हुए विवाद के बीच भूटान वेकेशन पर निकली सोनाक्षी सिन्हा, हसबैंड जहीर इकबाल और इन लॉज संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नज़र आईं एक्ट्रेस, वायरल हुईं तस्वीरें और वीडियोज (Amid Clash With Kangana Ranaut Sonakshi Sinha Spends Quality Time With Husband Zaheer Iqbal & In Laws In Bhutan)

सोनाक्षी सिन्हा अपने हसबैंड जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha And his Husband Zaheer iqubal) और इन लॉज के साथ भूटान की खूबसूरत वादियों का मजा ले रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने फैंस को अपडेट देते हुए अपने भूटान वेकेशन (Bhutan Vacation) की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

Sonakshi Sinha With Husband Zaheer Iqbal

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर नीट पेपर मामले पर हुए छात्र आंदोलन को लेकर कंगना रनौत और सोनाक्षी सिन्हा के बीच तीखी कोल्ड वॉर चल रही थी.

Sonakshi Sinha With Husband Zaheer Iqbal

लेकिन अभी सोनाक्षी सिन्हा अपने इन लॉज और हसबैंड जहीर इकबाल के साथ के भूटान में हैं और हरियाली से भरपूर पहाड़ी इलाकों की गोद में बसी खूबसूरत वादियों का लुत्फ ले रही हैं.

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर भूटान के खूबसूरत जगहों की झलकियां दिखाई है. एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं.

Sonakshi Sinha With Husband Zaheer Iqbal

इन तस्वीरों और वीडियो में सोनाक्षी अपने हसबैंड जहीर इकबाल और ससुराल वालों के साथ सुकून भरे पल बिताते नजर आ रही हैं. इस फैमिली ट्रिप की तस्वीरें सोनाक्षी की ननद और फैशन डिजाइनर सनम रतनसी ने भी पोस्ट की है.

Sonakshi Sinha With Husband Zaheer Iqbal

सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस वेकेशन की कई झलकियां दिखाई हैं. तस्वीरों में पूरी फैमिली भूटान की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ लेते हुए दिखाई दे रही हैं. कभी हरियाली से ढके हुए पहाड़ हैं, कहीं बहती हुई नदी, तो कहीं बादलों से घिरी हरी भरी वादियां. तस्वीरों में पूरी फैमिली सुकून के पल एक साथ बिताती हुई दिख रही है.

Sonakshi Sinha With Husband Zaheer Iqbal

एक सेल्फी फोटो में सोनाक्षी कैमरे की ओर मुस्कुरा रही हैं, उनके पीछे खड़े जहीर खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे हैं.

Sonakshi Sinha With Husband Zaheer Iqbal

फोटोज की इस सीरीज में कुछ फैमिली फोटो भी है. जिनमें पूरी फैमिली एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही है. फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

Share this article