Close

कैटरीना कैफ ने दिखाई अपने बेटे विहान की पहली झलक, विक्की कौशल के 38वें बर्थडे पर एक्ट्रेस ने लिखा दिल को छू लेने वाला नोट (Katrina Kaif shares first glimpse of son Vihaan, pens heartfelt note for Vicky Kaushal’s 38th birthday)

बीते कल 16 मई को बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 38 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर कैटरीना कैफ (Ketrina Kaif) ने अपने हसबैंड के लिए स्पेशल बर्थडे नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. साथ में हसबैंड के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं. फोटोज की इन सिटीज में एक फोटो ने फैंऔर स का ध्यान खींचा है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने बेटे विहान की झलक (Glimpson Of Son Vihaan) भी दिखाई है.

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

बीते कल, 16 मई को विक्की कौशल ने अपना बर्थडे अपनी वाइफ कैटरीना कैफ और बेटे विहान संग सेलिब्रेट किया. और अब कैटरीना ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर की है. शेयर की इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और उनके प्यारे बेटे विहान की झलक भी देखने को मिली.

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ कैटरीना कैफ ने हसबैंड विक्की कौशल को बर्थडे विश करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है- हैप्पी बर्थडे. दो साल हम पहले इसी जगह पर थे और अब कितना बदल गया है. प्रार्थना, धैर्य, विश्वास और बहुत खुशी. अपने नन्हे बेटे के साथ आज हमने आपका बर्थडे सेलिब्रेट किया. मैं बहुत आभारी हूं.

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

कैटरीना ने ये भी लिखा- 99 परसेंट समय धैर्य के बीता. पिछले कुछ सालों में आप मेरी ताकत, प्यार और रोशनी थे. मैं आपसे सिर्फ इसीलिए प्यार नहीं करती कि आप कौन हैं? एक अच्छा इंसान.. वो भी इतनी ईमानदारी के साथ आज के समय में मिलना मुश्किल है. आप मेरे उन सभी अनगिनत सवालों का जवाब देते हैं जो मैं पूछती हूं और शायद आपको भी उनके जवाब न पता हों. (हां आप माइथोलॉजी, एआई, वॉटरप्रूफिंग, मेकअप, हेल्थ, बिजनेस सब में एक्सपर्ट हैं.) आपके बर्थडे पर मेरा इतना ही कहना है कि आपके जागने और मेरे सवालों पूछने के सिलसिला शुरू होने के बीच ब्लैक कॉफी पीने के लिए कुछ पल और मिल जाएं.

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

इन खूबसूरत तस्वीरों में कैटरीना कैफ क्रीम कलर की शर्ट पहने हुए नो मेकअप लुक और खुले बालों में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. जबकि विक्की डेनिम जैकेट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं. एक फोटो विक्की के बर्थडे केक की है, जिस पर लिखा है- हैप्पी बर्थडे पापा.

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

कैटरीना कैफ की इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस दोनों ही दिल खोल कर रिएक्ट कर रहे हैं. करीना कपूर ने लिखा- कैट और विक्की, आप दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं. प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे विक्की. डार्लिंग कैट मैं आपके लिए बहुत खुश हूं. अनन्या पांडे ने भी 'बेस्ट' लिखकर कमेंट किया है. सोनाक्षी सिन्हा ने भी कपल पर अपना प्यार लुटाते हुए लिखा- वेरी स्वीट. आप दोनों को ढेर सारी खुशियां मिले.

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

फैंस ने भी हैप्पी बर्थडे विक्की कौशल लिखकर एक्टर पर अपना प्यार लुटाya है. बहुत से फैंस ने हार्ट वाले इमोजी सेंड किए हैं.

Share this article