Close

60 की उम्र में छलका सलमान खान का दर्द, अकेलेपन पर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- कोई साथ नहीं रहना चाहता (Salman Khan Shares Cryptic Note About Being Alone And Lonely In A Shirtless Pic, Writes- Lonely when nobody wants to be with you)

सलमान खान (Salman Khan) अचानक सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा एक्टिव हो गए हैं. वो इंस्टाग्राम और X पर डेली अपडेट शेयर कर रहे हैं और तस्वीरें शेयर करके ऐसी बातें लिख रहे हैं कि फैंस हैरान रह जा रहे हैं. अब एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शर्टलेस फोटो शेयर (Salman Khan shares shirtless pic) की है और एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट लिख दिया है कि फैंस उनके लिए परेशान हो गए हैं और ये जानना चाह रहे हैं कि क्या वो ठीक हैं.

Salman Khan

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर शर्टलेस फोटो शेयर की है, जिसमें वो सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं. लेकिन फैंस का ध्यान दबंग खान के जेस्चर और उनके कैप्शन पर अटक गया. तस्वीर में सलमान सोफे पर सिर पकड़कर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और कैप्शन में 60 की उम्र में अकेलेपन और तन्हाई का ज़िक्र (Salman Khan Shares Cryptic Note) किया है. 

Salman Khan

सलमान खान ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मेरी अपनी राय में अकेले रहने के दो तरीके हैं- 'अकेला' (Alone) और 'तन्हा' (Lonely). 'अकेला' होना आपकी अपनी मर्जी होती है, जबकि 'तन्हा' आप तब महसूस करते हैं जब कोई भी आपके साथ नहीं रहना चाहता... अब इसके आगे आपको खुद ही तय करना है कि आपको क्या करना है."

Salman Khan

सलमान खान की ये पोस्ट पढ़कर उनके फैंस उनके लिए चिंतित हो गए और उनसे जानना चाह रहे हैं कि क्या वो ठीक हैं? क्या वो वाकई अकेला महसूस कर रहे हैं. 

Salman Khan

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान हाल ही में 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखाई दिए थे. जल्द ही वो फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) में नज़र आएंगे. इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगी. इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी.

Share this article