Close

तलाक और बच्चों की कस्टडी लेने की लड़ाई के बीच सेलिना जेटली पहुंची बगलामुखी मंदिर, पूजा अर्चना कर लिया देवी मां का आशीर्वाद (Celina Jaitly visits Baglamukhi Temple seeking blessings amid her ongoing divorce and custody battle)

एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) इस समय अपनी लाइफ के सबसे बुरे फेज से गुजर रही हैं. एक तरफ पति से तलाक और दूसरी तरफ अपने बच्चों की कस्टडी (Divorce And Custody Battle) लेने का मामला कोर्ट में चल रहा है. इन सबके बीच सेलिना जेटली पहुंची हिमाचल प्रदेश के बगलामुखी मंदिर (Baglamukhi Temple). और अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी स्प्रिचुअल जर्नी (Divine Journey) की तस्वीरें शेयर की हैं.

Celina Jaitly

एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बगलामुखी मंदिर में देवी मां के दर्शन करने के लिए पहुंची. मां के दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी इस स्प्रिचुअल जर्नी का खुलासा किया. एक्ट्रेस नेसोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए बताया कि कैसे मां बगलामुखी के साथ उनका संबंध पिछले एक महीने में कितना गहरा हुआ है.

Celina Jaitly

अपने इस इमोशनल नोट में एक्ट्रेस ने लिखा कि उनकी इस डिवाइन जर्नी की शुरुआत एक करीबी दोस्त और वेलविशर फ्रेंड हितेन के ज़रिए हुई थी. हितेन ने ही उन्हें मां से मिलवाया था. बगलामुखी मां की भक्त होने के बाद भी उन्हें लगता है कि वे मां के बारे में बहुत कम जानती हैं. उन्हें बहुत बार आध्यात्मिक संकेत महसूस हुए. इन संकेतों से उन्हें लगता था कि वे मां के करीब हैं.

Celina Jaitly

इस पोस्ट में सेलिना ने मंदिर विजिट की इस स्प्रिचुअल जर्नी का क्रेडिट अपनी डेस्टिनी को दिया है. एक्ट्रेस ने लिखा है कि यहां तक पहुंचना सड़क मार्ग से नहीं, संयोग से नहीं, बल्कि माँ की कृपा से ही संभव है. एक्ट्रेस ने ये भी बताया है बगलामुखी मंदिर में वे अपने करीबी दोस्तों के साथ प्राइवेट जेट में आई हैं.

Celina Jaitly

शेयर की गई इन तस्वीरों में सेलिना बगलामुखी मां की पूजा करते हुए, ध्यान लगाते हुए, हनुमानजी को शीश झुकाकर नमन करते हुए, माथे पर हल्दी-अक्षत का टीका लगाए हुए और सीढ़ियों में बैठकर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं.

Celina Jaitly

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर फैल रही हैं और फैंस उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

Celina Jaitly

Share this article