- Entertainment
- Shopping
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों...
Home » दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों...
दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों दिलों से खेल रही हैं, फैन्स का रिएक्शन देखकर हैरान रह जाएंगे आप! (Divyanka Tripathi Is Playing With Hearts, Fans Get Surprised To See Her)

टीवी इंडस्ट्री की सुपरस्टार दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों दिलों से खेल रही हैं, उनका ये अंदाज़ देखकर फैन्स हैरान हैं. आखिर दिव्यांका त्रिपाठी दिलों से क्यों खेल रही हैं? ये है इसकी वजह…
ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं. दिव्यांका के फैन्स उनकी फोटोज़ और वीडियोज़ का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ भी कई रोमांटिक फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के मोस्ट रोमांटिक कपल माने जाते हैं और इस क्यूट कपल की जोड़ी को फैन्स बहुत पसंद करते हैं. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को 4 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन इन्हें देखकर लगता है कि ये न्यूली मैरिड कपल हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत खुश नज़र आते हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों दिलों से खेल रही हैं…
लगता है दिव्यांका त्रिपाठी मस्ती के मूड में हैं, इसीलिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसी फोटोज़ शेयर की हैं, जिनमें उनके हाथ में हार्ट शेप का बलून है और वो उस बलून से खेल रही हैं. दिव्यांका ने ये फोटोज़ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “पहले दिल जीतने कि होड़ सी थी… अब दिलों से खेलते हैं.” दिव्यांका त्रिपाठी की इस पोस्ट पर उनके फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है, ‘आप हर बार हमारे दिल से खेलती हैं! उसका क्या करें हम?’ दिव्यांका त्रिपाठी की ये खूबसूरत फोटोज़ देखकर उनके फैन्स ने उन्हें क्यूट, प्रिटी, सुपर, फेंटास्टिक… जाने क्या-क्या लिखा है. आप भी देखिए दिव्यांका त्रिपाठी की ये मजेदार पोस्ट.
जब विवेक दहिया हुए बीवी दिव्यांका त्रिपाठी के लिए रोमांटिक
दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर ऐसी पोस्ट शेयर करके अपने फैन्स को सरप्राइज़ देती रहती हैं और इस काम में उनके पति विवेक दहिया उनका पूरा साथ देते हैं. ये क्यूट कपल सोशल मीडिया पर अपनी जबर्दस्त केमिस्ट्री के लिए मशहूर है, दोनों अक्सर कुछ न कुछ क्रिएटिव करते रहते हैं. हाल ही में विवेक दहिया ने अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के लिए एक प्यारी कविता लिख डाली. विवेक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ अपनी एक से बढ़कर एक, कई तस्वीरें शेयर कीं और उसके साथ एक रोमांटिक कविता भी पोस्ट की. आप भी देखिए विवेक की ये रोमांटिक पोस्ट.
आपको दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
Photo Courtesy: Instagram