इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ग्लैमर से दूर सादगी भरा जीवन जीते हैं, साथ ही अध्यात्म में भी उनकी रुचि बढ़ी है. कपल की संत प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj ji) में गहरी आस्था है और अक्सर ही दोनों को वृंदावन (Vrindavan) में प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में देखा जाता है. लेकिन पिछले दिनों श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने एक ऐसा दावा कर दिया जिससे सनसनी मच गई.

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोदी की मौत के बाद से केलीकुंज आश्रम लगातार सुर्खियां (Premanand Maharaj’s Ashram controversy) में बना हुआ है. आश्रम के बारे में तरह तरह की बातें की जा रही हैं. इसी बीच फलाहारी महाराज ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया था. उन्होंने कहा था, “राजस्थान की एक कंपनी है जो प्रेमानंद महाराज के दर्शन कराने के लिए विराट कोहली को 5 करोड़ में लेकर आई थी, ताकि आश्रम को प्रसिद्धि मिल सके.”

इन दावों पर विराट-अनुष्का ने भी चुप्पी साध रखी थी, जिसके बाद उनके फैंस और आश्रम से जुड़े लोग विराट से अपील कर रहे थे कि वो इस मामले में अपना पक्ष रखें. और फाइनली विराट की टीम की ओर से इन दावों को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट आ गया है, जिसमें विराट ने इन सारे दावों को झूठ (Virat Kohli’s team reacts to 5 crore claim over Premanand Maharaj visit) बताया है.
विराट कोहली की टीम ने खुद से जुड़े इन सभी आरोपों का खंडन करते हुए बयान (Virat Kohli’s issues statement on Premanand Maharaj controversy) जारी किया है, जिसमें लिखा है, “हम स्पष्ट तौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली के बारे में किए गए दावे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के विपरीत हैं. विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज जी के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण ही उनसे मिलने जाते हैं. हम इन दावों का पुरजोर खंडन करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी बातों को रिपोर्ट करने या प्रचारित करने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की पुष्टि करें और जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग करें.”

बता दें कि विराट-अनुष्का को अक्सर ही प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में देखा जाता है. कपल वहां हाथ जोड़कर बाबा जी की बातें ध्यान से सुनते और भक्ति में डूबे नज़र आते हैं. प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम से कपल के फोटोज़ और वीडियोज़ भी अक्सर वायरल होते रहते हैं. उनके फैंस को उनका ये भक्तिमय अवतार बेहद पसंद आता है, ऐसे में पिछले दिनों जब उपरोक्त दावा किया गया तो उनके फैंस को बहुत धक्का लगा था. इसलिए विराट की ओर से स्पष्टीकरण आना बेहद ज़रूरी था.

