आंख सपनीली सुहानी है अभी
झील में रंगीन पानी है अभी
पंख टूटे, क़ैद पिंजरे में रहा
चाह फिर भी आसमानी है अभी
आंख भरकर रह गई तो यूं लगा
और थोड़ी सी कहानी है अभी
हां वही आकाश मेरा था जहां
बिजलियों की राजधानी है अभी
ठीक है हर बात मानी है सदा
पर कहां वो बात मानी है अभी…
– राजेश शर्मा

यह भी पढ़े: Shayeri
Photo Courtesy: Freepik
Link Copied
