Close

कहानी- दया (Short Story- Daya)

“सुनो, चुनाव आ रहे हैं, इस बार हमारी पार्टी को वोट देना. मुफ़्त पानी-बिजली तो मिलेगी ही साथ ही ये टैक्स भी ख़त्म.” अपना चुनावी कटोरा बढ़ाते हुए उसने फिर कहा.

“इतनी गर्मी में ये बोझ लटकाए कितने परेशान होरहे हो! अगर हमें वोट दिया होता तो आज ये हालत नही होती तुम्हारी. तरह-तरह के टैक्स लगाकर हाथ ही काट दिए तुम्हारे उन्होंने.” सहानुभूति दिखाते हुए उसने कहा.

 मगर वह निर्विकार सा अपने कंधों पर बोझ लादे आगे बढ़ता रहा.

“सुनो, चुनाव आ रहे हैं, इस बार हमारी पार्टी को वोट देना. मुफ़्त पानी-बिजली तो मिलेगी ही साथ ही ये टैक्स भी ख़त्म.” अपना चुनावी कटोरा बढ़ाते हुए उसने फिर कहा.

एक उचटती सी निगाह उस पर डाल, वह अब भी बेपरवाह बढ़ता जा रहा था.

यह भी पढ़ें: क्या सपने में भी हो सकती है बेवफ़ाई? (Can infidelity occur even in a dream?)

“तुम ज़रा भी चिंता मत करो, हमारे साथ आओ, तुम्हारी पत्नी को साड़ी, कंबल, पैसे सब मिलेगा तुमको.” इस बार कटोरा नाक केपास तक आ गया.

“अरे भाई, काम करने दो हमें! हम तो जनता हैं, अपने बूते पर ही आगे बढ़ते रहे हैं हमेशा.” झल्लाया हुआ सा वह बोला.

“और हां, अब वोट कटोरों को नहीं देंगें, बहुत दया दिखा चुके तुम पर.”

– मेघा राठी

यह भी पढ़ें: ये‌ राशि वाले होते‌ हैं बेहद इमोशनल (People of these zodiac signs are extremely emotional)

अधिक कहानियां/शॉर्ट स्टोरीज़ के लिए यहां क्लिक करें – SHORT STORIES

Photo Courtesy: Freepik

Share this article