आज अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 34 वर्ष के हो गए. उनका जन्म बोनी कपूर और मोना शूरी कपूर के घर 1985 को हुआ था. फिल्मी परिवार में जन्म लेने वाले बच्चों में इस बात के पूरे आसार रहते हैं कि उममें स्टार क्वॉलिटी होगी, अर्जुन के साथ भी ऐसा ही है. अर्जुन की बचपन के पिक्स (Childhood Pics) देखकर समझ में आ जाता है कि उन्हें शुरू से ही पोज़ देने और कैमरे के सामने आने का शौक था और उनका यह शौक बड़े होने पर 2 स्टेट्स, हाफ गर्लफ्रेंड, फाइंडिंग फनी और हाल ही में रिलीज़ हुई इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड जैसी फिल्मों में भी देखने को मिलता है. आज उनके जन्मदिन (Birthday) के अवसर पर हम आपको अर्जुन कपूर के बचपन के पिक्स दिखा रहे हैं.














अर्जुन कपूर पहली मुलाकात में भले ही सख़्त मिजाज लगते हों, लेकिन वे दिल से बेहद संवेदनशील हैं. फिलहाल वे अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ न्यूयॉर्क में छुटि्टयां मना रहे हैं. हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को कभी स्वीकार नहीं किया, लेकिन यह बात सभी को पता है. एक इंटव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था, ” जहां तक शादी की बात है तो बातें होना स्वाभाविक है. चूंकि मेरे दोस्तों की शादी हो चुकी है इसलिए लोगों को लगता है कि मुझे भी शादी कर लेनी चाहिए. मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहुत खुश हूं और मैं ऐसे ही रहना चाहता हूं. मैंने कभी कोई बात छुपाई नहीं है और आगे भी अगर कुछ बताने लायक हुआ तो ज़रूर बताऊंगा.”
काम की बात करें तो अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म अर्जुन और पिंकीफरार और आशुतोष गोवित्रिकर की पानीपत है. हमें उम्मीद है कि आनेवाला समय अर्जुन के लिए ढेरों खुशियां लेकर आएगा.
