Close

शादी के 14 साल बाद अलग हुई जय भानुशाली और माही विज की राहें, कपल ने की सेपरेशन की अनाउंसमेंट (Jay Bhanushali, Mahhi Vij announce separation after 14 years of marriage)

जय भानुशाली और माही विज (Jay Bhanushali And Mahhi Vij) कभी टीवी की दुनिया के मोस्ट फेवरेट कपल (Favourite Couple) हुआ करते थे. लेकिन अब कपल के बारे में एक दुखद खबर सुनने में आ रही है. खबर ये है कि जय भानुशाली और माही विज अपनी सहमति से अलग (Mutual separation) हो रहे हैं.

Jay Bhanushali and Mahhi Vij

टीवी एक्टर जय भानुशाली और माही विज ने सोशल मीडिया पर ये अनाउंसमेंट की है कि अब उनके रास्ते अलग हो गए हैं. कपल ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए अपने इस फैसले के बारे में अपने फैंस को अपडेट किया है कि वे आपसी सहमति से अलग हो रहे है. वे आज भी एक-दूसरे को समझते है और सम्मान करते हैं.

Jay Bhanushali

जय और माही ने अपने ज्वाइंट स्टेटमेंट में लिखा कि वे एक-दूसरे को हमेशा स्पोर्ट करते रहेंगे और हमेशा दोस्त बने रहेंगे. शांति, दया और मानवता ने हमेशा उन्हें उनकी पसंद का रास्ता दिखाया है. जय और माही ने भी क्लियर किया है कि उनके इस निर्णय से कोई नेगेटिवटी नहीं जुड़ी हुई है और न ही अपने इस फैसले के लिए वे किसी को दोषी ठहराते हैं.

Jay Bhanushali and Mahhi Vij

जय और माही ने अपने स्टेटमेंट में ये कहा कि उनके बच्चे तारा, खुशी और राजवीर उनकी पहली प्राथमिकता है. वे बेस्ट पैरेंट्स बनने की हर संभव कोशिश करेंगे. और अपने तीनों बच्चों की भलाई के लिए जो भी करना पड़े, उसके लिए वे तैयार हैं.

Jay Bhanushali and Mahhi Vij

जय और माही ने अपने फैंस से ये रिक्वेस्ट की है वे लोग उनकी प्राइवेसी और संवेदनशीलता का सम्मान करें. कपल ने अपने फैंस से प्यार और सम्मान की रिक्वेस्ट की है क्योंकि वे दोनों अलग हो रहे हैं.

Jay Bhanushali and Mahhi Vij

फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि जय भानुशाली और माही विज साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे. 2017 में कपल ने दो बच्चों, राजवीर और खुशी को गोद लिया था. साल 2019 में माही ने तारा को जन्म दिया था.

Share this article