Close

5 साल के हुए करीना-सैफ के लाडले जेह, करीना ने जेह के हाथों लगवाया पेड़, मनाया इको फ्रेंडली पेड़, बुआ सोहा अली ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें (Kareena-Saif’s son Jeh turns 5, Couple celebrate eco friendly Birthday, plants tree, Soha Ali shares birthday celebration pics)

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के छोटे बेटे जहांगीर उर्फ जेह (Jeh) आज को 5 साल (Jeh turns 5) के हो गए. आज यानी 21 फरवरी को जेह का बर्थडे है और अपने लाडले का बर्थडे सैफ और करीना ने इको फ्रेंडली तरीके से मनाया. बुआ सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने अब जेह के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर (Soha Ali shares birthday celebration pics) की है. 

Saif Ali Khan
Kareena Kapoor

जेह के बर्थडे पर पहले करीना-सैफ ने पहले ट्री प्लांटेशन किया, जिसके तहत तैमूर और जेह ने पापा सैफ अली के साथ पेड़ लगवाया. इस मौके पर करीना ने भी ट्री प्लांटेशन किया, जिसकी तस्वीरें करीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. कैप्शन में उन्होंने अपने लाडले को बर्थडे भी विश किया है. उन्होंने लिखा, "बर्थडे का मतलब होता है ट्री प्लांट करना और आजाद महसूस करना. हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे... जेह बाबा."

Saif Ali Khan with Son Jeh

इसके बाद जेह के लिए नारुतो थीम वाली पार्टी होस्ट की गई. बुआ सोहा अली खान ने पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. बर्थडे सेलिब्रेशन (Jeh Ali Khan Birthday) की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 

Kareena-Saif Son Jeh

जेह ने बर्थडे पर नारुतो-थीम वाली कुकीज से सजा बड़ा 3 टियर वाला केक कट किया. इस मौके पर जेह और तैमूर बिना शर्ट के दिखे. मासी करिश्मा कपूर, बुआ सोहा व सबा और नेहा धूपिया भी जेह को चीयर करती दिखी. तस्वीरें देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि सभी ने खूब एन्जॉय किया. 

Kareena-Saif Son Jeh

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा, "पलक झपकते ही वह पांच साल का हो गया. केक काटने की तस्वीरें बेतरतीब होती हैं. केक दिख रहा है, लेकिन बर्थडे बॉय, उतना नहीं. हालांकि, हम उसे सुन सकते थे. इन सबके बीच बेबो एकदम कूल दिख रही हैं."  

Kareena Kapoor

ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस अब करीना-सैफ के छोटे नवाब पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं.

Kareena and Soha Ali Khan

Share this article