Close

श्रद्धा आर्य ने अपने ट्विन्स बच्चों के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया लोहड़ी, शेयर की परफेक्ट फैमिली फोटोज़ (Kundali Bhagya actress Shraddha Arya celebrates Lohri with Twins Siya-Shaurya and family, shares adorable PICS)

'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Sharddha Arya) मां बनने के बाद से एक्टिंग से ब्रेक लेकर फूल टाइम मदर ड्यूटीज निभा रही हैं.  श्रद्धा ने पिछले साल 29 नवंबर को जुड़वां बच्चों एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया था, जिनका नाम उन्होंने शौर्य और सिया (Sharddha Arya's twins Siya and Shaurya) रखा है. अपने ट्विन बच्चों के साथ वे लाइफ के हर मोमेंट एन्जॉय कर रही हैं, जिसकी झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Shraddha Arya

श्रद्धा आर्य अपने पति राहुल नागल (Rahul Nagal) और बच्चों बेटी सिया (Sharddha Arya's twins Siya) व बेटे शौर्य (Shaurya) के साथ हर त्योहार सेलिब्रेट करती हैं. कल जबकि पूरे देशभर में लोहड़ी (Shraddha Arya celebrates Lohri) का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया गया, तो श्रद्धा आर्य ने भी लोहड़ी सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर है.

Shraddha Arya

श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो जमकर लोहड़ी एन्जॉय करती दिख रही हैं. तस्वीरों में वो पति के साथ लोहड़ी पूजा करती हुई नज़र आ रही हैं. पूजा के बाद उन्होंने जमकर डांस भी किया. ट्रैक्टर पर बैठकर पति के साथ फ़ोटो भी क्लिक करवाए. 

Shraddha Arya

एक फ़ोटो में श्रद्धा और राहुल नागल ने दोनों बच्चों शौर्य और सिया को गोद में लिया है और दोनों थाली में रखा प्रसाद उठाने की कोशिश कर रहे हैं.

Shraddha Arya Sister

इन तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, "परिवार के साथ होता है हर त्योहार बड़ा ही खास." इसी के साथ उन्होंने फैंस को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं.

Shraddha Arya

फैंस अब इन तस्वीरों पर भर भर कर प्यार लुटा रहे हैं, खासकर सिया और शौर्य पर और खुद को दोनों क्यूट बच्चों का फैन बता रहे हैं. साथ ही राहुल और श्रद्धा को बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं.

Shraddha Arya

Share this article