
मैं 32 साल की हूं और मेरी शादी को चार साल हो चुके हैं. मेरे पति (Husband) चाहते हैं कि हम दो या तीन लोगों के साथ सेक्सुअल एक्टिविटीज़ (Sex Activities) करें, जबकि मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं. इस समस्या से बाहर आने के लिए क्या करूं, ताकि मेरी शादी बच सके?
– अपराजिता घोष, पश्चिम बंगाल.
आजकल पोर्न साइट्स आसानी से उपलब्ध होने के कारण लोगों का सेक्सुअल बिहेवियर ट्रेंड न स़िर्फ बदल रहा है, बल्कि यह ख़तरनाक मोड़ ले रहा है. सेक्स में नयापन लाने के लिए वो इस तरह के अजीबोग़रीब तरी़के सोचने लगे हैं. आप अपने पति को समझाएं कि असली रिश्ता वही है, जहां एक-दूसरे की ख़ुशी व सहमति को सम्मान दिया जाए. उन्हें समझाएं कि आपकी इच्छाओं का सम्मान करें, क्योंकि यह आपकी नैतिकता के ख़िलाफ़ है और आपका ज़मीर यह गवारा नहीं करता.
यह भी पढ़े: सेक्स प्रॉब्लम्स- पुरुष कितनी देर तक सेक्स कर सकता है? (Sex Problems- How Long Can A Man Have Sex?)
मेरे पति विदेश में काम करते हैं और साल में एक महीने के लिए ही भारत आते हैं. इस दौरान वो हर दूसरे दिन सेक्स करते हैं. मैं भी उन्हें हर तरह से सहयोग देती हूं, लेकिन मैं क्लाइमेक्स तक नहीं पहुंच पाती और अगले 11 महीनों के लिए इमोशनल कनेक्शन भी नहीं हो पाता. क्या मैं अपनी संतुष्टि के लिए सेक्स टॉय यूज़ कर सकती हूं?
– अनीता एन, केरल.
आपकी तरह कई महिलाएं हैं, जिनके साथ ऐसा होता है. जो सालभर प्यार, अपनापन व केयर से दूर रहती हैं और फिर अचानक एक ही महीने में उन्हें सेक्स का ओवरडोज़ सहना पड़ता है. इसका उपाय यही है कि आप अपने पति से बात करें और अपनी भावनाओं से अवगत कराएं कि स़िर्फ सेक्स ही नहीं, आपको उनके प्यार व अपनेपन की भी ज़रूरत है. सेक्स से पहले भी उन्हें सॉफ्ट, रोमांटिक पल आपके साथ बिताना चाहिए. वो ज़रूर समझेंगे.

डॉ. राजीव आनंद
सेक्सोलॉजिस्ट
([email protected])
सेक्स संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें: Sex Problems Q&A
