Close

बेटी इनाया के साथ सोहा अली खान-कुणाल खेमू ने सेलिब्रेट की गणपति, घर पर बनाई गणपति की इको फ्रेंडली मूर्ति और घर पर दी बप्पा को विदाई (Soha Ali Khan, Kunal Kemmu Celebrate Ganpati With Inaaya, Make Eco-Friendly Idol At Home)

‘रंग दे बसंती’ एक्ट्रेस सोहा अली खान, कुणाल खेमू और उनकी बेटी इनाया (Soha Ali Khan, Kunal Kemmu, and daughter Inaaya) ने गणपति उत्सव (Ganpati Festival) के दौरान अपने घर पर ही बप्पा की क्ले से इको फ्रेंडली मूर्ति (Bappa’s Eco Friendly Idol) बनाई. बप्पा की पूजा की और घर के टब में बप्पा का विसर्जन (Bappa immersed) किया.

एक्ट्रेस सोहा अली ने अपने फैंस को अपने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलक दिखाई है. एक्ट्रेस ने बाहर न जाकर ही अपने हसबैंड कुणाल खेमू और बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ घर पर ही गणपति फेस्टिवल सेलिब्रेट किया.

सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली संग गणपति सेबीब्रेशन की झलक दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के जरिए सोहा अपने फैंस को ये संदेश देना चाहती हैं कि एनवायरमेंट को हानि पहुंचाए बिना भी फेस्टिवल सेलिब्रेट करने की परंपरा को बच्चों को कैसे सिखाया जा सकता है.

इस वीडियो में सोहा, इनाया और कुणाल एक साथ मिलकर गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति बनाते हुए और उसकी पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में इनाया अपने छोटे छोटे हाथे से क्ले की मदद से बप्पा की मूर्ति बनाते हुए दिखाई दे रही है. कुणाल भी मूर्ति बनाने में इनाया की मदद करते हुए दिख रहे हैं.

मूर्ति के रेडी होने के बाद सोहा और इनाया पूरे विधि विधान से बप्पा की पूजा करते हैं. वीडियो के दूसरे पार्ट में सोहा इनाया के साथ बैठी हुई है. फैमिली ने बप्पा को बिदाई देने के लिए इको फ्रेंडली तरीका फॉलो करते हुए घर में एक बड़े टब में बप्पा का विसर्जन किया.

सोहा, कुणाल और इनाया के इस वीडियो पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर गणपति बप्पा मोरया लिख रहे हैं

 

Share this article