Close

See Video: तैमूर अली खान ने बनाए मम्मी करीना के साथ मिटटी के बर्तन, वायरल हो रहा है उनका ये क्यूट वीडियो (Taimur Ali Khan Made Clay Pots With Mom Kareena)

हाल ही में करीना कपूर ने  सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नन्हे  तैमूर मिटटी के बर्तन बनाते हुए नज़र आ रहे हैं. करीना द्वारा शेयर करते ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है. आइए देखते हैं नन्हे तैमूर का ये क्यूट वीडियो-

बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेस करीना कपूर दिवाली वेकेशन के लिए मनाने के लिए धर्मशाला गई थीं, हालांकि  अब वे छुट्टियां बिताकर मुंबई लौट आई  हैं, लेकिन अभी भी वे सोशल मीडिया पर अपने दिवाली वेकेशन की फोटोज़ और वीडियो शेयर कर रही हैं. उनकी इन तस्वीरों और वीडियोज़ को फैंस लाइक भी कर रहे हैं. करीना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बेटे तैमूर के साथ एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मिट्टी  के बर्तन बनाते हुए दिखाई दे  हैं. मम्मी करीना बेटे तैमूर को चॉक  पर  मिट्टी  के बर्तन बनाना सीखा रही हैं.

एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो और एक वीडियो शेयर किए हैं. इन फोटोज़ और वीडियो तैमूर चाक पर अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ बर्तन बनाना सीख रहे हैं. पोस्ट करते हुए करीना ने कैप्शन लिखा, ‘पोट, पोट, पोट, लिटिल मैन के साथ पोट्री। धरमकोट स्टूडियो, कितना अच्छा स्टफ है.’

करीना ने बेटे तैमूर के साथ के साथ एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे मिटटी के बर्तन बनाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बीच-बीच में तैमूर अपने मिटटी से सने हुए हाथों  को देखते हैं. उसके बाद तैमूर बड़े प्यारे अंदाज़ में कहते हैं कि  देखो ये पॉट कितना बड़ा  हो रहा है. तैमूर अपने मिटटीवाले हाथ करना को दिखाते हैं. फिर पापा सैफ को दिखते हुए कहते हैं - लुक डेडा.

 इससे पहले भी करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर धर्मशाला की सड़कों पर घूमते हुए एक और फोटो शेयर की थी. जिसमें तैमूर सैफ के कंधों पर बैठे नजर आ रहे हैं. करीना ने कैप्शन दिया, हमेशा आगे देखना। पिक्चर क्रेडिट अर्जुन कपूर 

इस पिक्चर के अलावा अर्जुन ने तैमूर की एक और क्यूट पिक्चर क्लिक की थी, जिसे करीना ने शेयर किया है.

जिसमें तैमूर फ्रेंच फ्राइज खाते हुए नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तैमूर की इन तस्वीरों को  फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं

Taimur Ali Khan

तैमूर की बात करें तो, तैमूर उन स्टार किड्स में से जो हमेशा सोशल मीडिया की सनसनी बने रहते है.  और उनके पैरेंट भी फैंस  को कभी निराशा नहीं करते, समयसमय पर तैमूर से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो  करीना कपूर की आगामी फिल्म लाल सिंह चढ्डा है, जिसमें वे आमिर खान के साथ दिखाई देंगी। हाल ही में करीना ने दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग पूरी  की है.

और भी पढ़ें:

Share this article