Close

कहानी- दो‌ कौड़ी का आदमी (Short Story- Do kaudi Ka Aadmi)

“साहब, उसके बारे में अंट-संट ना बकिए …”

“क्या कर लेगा बे? साला दो कौड़ी का आदमी. तेरी पगार से ज़्यादा एक बार के खाने का बिल भर देता हूं. दिखाता हूं तेरी औकात…” 

चेयरमैन पिच्च से थूककर आगे बढ़ा.

वॉचमैन मेरी ओर देखकर घिघिया रहा था, “साहब, हमारी कोई ग़लती नहीं, चेयरमैन साहब ही बोले थे कि यहां कोई गाड़ी नहीं खड़ी होगी, तभी उनकी साली को मना किया… हमको नहीं मालूम था कि वो उनकी गाड़ी है.”

“चुप साले.” बिल्डिंग के चेयरमैन की दहाड़ सुनाई दी,” मुझे क़ानून समझाएगा. तूने बात कैसे की थी मैडम से? अभी निकल यहां से, तुरंत! लेटर लिख दिया है तेरा…”

हम सब सन्न रह गए. ज़रा सी बात पर नौकरी ले डाली! वो कुछ कहने को आगे बढ़ा तब तक चेयरमैन फिर चिल्लाया, “तेरी बीवी भी नहीं आएगी मेरे यहां काम पर… दिख गई तो बाहर फिंकवा दूंगा!”

“साहब, उसके बारे में अंट-संट ना बकिए…”

“क्या कर लेगा बे? साला दो कौड़ी का आदमी. तेरी पगार से ज़्यादा एक बार के खाने का बिल भर देता हूं. दिखाता हूं तेरी औकात…”

यह भी पढ़ें: जीने की कला- सीखें कहने और सुनने की कला… (The art of living – learn the art of speaking and listening…)

चेयरमैन पिच्च से थूककर आगे बढ़ा.

“हमें क्या दिखाओगे साहब, हम दिखाते हैं आपकी औकात.”

वॉचमैन भन्नाता हुआ मैदान में उतर आया था.

“बिल बता रहे हैं साहब? लूटते तो ससुराल से हैं..आपके घर के क़िस्से हमें पता नहीं हैं क्या!.. ये मैडम, जिनको आप अपनी साली बताते हैं, तभी काहे आती हैं जब मेम-साब बाहर गई होती हैं, वो भी रात-भर के लिए?.. ये पकड़ो चाभियां!”

वॉचमैन अपना  सामान उठाकर दनदनाता हुआ निकल गया; ‘दो कौड़ी का आदमी’ आंखें नीची किए हुए  खड़ा था!

– लकी राजीव

यह भी पढ़ें: आत्म-निरीक्षण की आदत डालिए (Cultivate the habit of self-introspection)

अधिक कहानियां/शॉर्ट स्टोरीज़ के लिए यहां क्लिक करें – SHORT STORIES

Share this article