Close

गर्मी में एसी चलाने के बावजूद बिजली बिल कम करने के बेहतरीन टिप्स (Best tips to reduce electricity bills despite running AC in summer)

गर्मी शुरू होते ही घरों में बिजली की खपत और बिल तेज़ी से बढ़ जाता है. फ्रिज, कूलर, एसी और इंडक्शन जैसे उपकरण ज़्यादा इस्तेमाल होने लगते हैं. अगर आप भी बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं, तो कुछ छोटी-छोटी आदतें बदलकर आप अच्छा-खासा पैसा बचा सकते हैं.

स्विच बोर्ड के इंडिकेटर हटाएं

घर के पुराने स्विच बोर्ड में लगे लाल इंडिकेटर लगातार लगभग 5 वॉट बिजली ख़र्च करते हैं. अगर हर कमरे में ये लगे हों, तो यह बेवजह बिजली की खपत बढ़ाते हैं. इन्हें हटाने से बिल कम हो सकता है.

टीवी को मेन स्विच से बंद करें

सिर्फ़ रिमोट से टीवी बंद करने पर वह स्टैंडबाय मोड में रहता है और बिजली ख़र्च करता रहता है. हमेशा मेन स्विच से टीवी बंद करने की आदत डालें.

एसी का फिल्टर साफ़ रखें

एसी के फिल्टर में धूल जमा होने से कूलिंग कम हो जाती है और ज़्यादा बिजली ख़र्च होती है. नियमित सफ़ाई से एसी बेहतर काम करता है और बिजली की बचत होती है.

यह भी पढ़ें: समर होम डेकोर टिप्स: समर में घर को ऐसे बनाएं सुपर कूल (20 Summer Home Decor Ideas You Can Easily DIY)

फ्रिज बार-बार न खोलें

हर बार फ्रिज खोलने से ठंडी हवा बाहर निकल जाती है, जिससे उसे दोबारा ठंडा करने के लिए ज़्यादा बिजली लगती है. जरूरत होने पर ही फ्रिज खोलें.

पंखा और कूलर सोच-समझकर चलाएं

अगर आप कूलर या पंखा चला रहे हैं‌ तो ध्यान रखें कि बिना ज़रूरत उन्हें चालू न छोड़ें. कमरे में न हों तो इन्हें बंद कर दें.

डिवाइस का प्लग निकालें

मोबाइल चार्जर, लैपटॉप एडॉप्टर आदि का इस्तेमाल न हो तो उन्हें प्लग से निकाल दें। ये फैंटम लोड के रूप में बिजली ख़र्च करते रहते हैं.

भारी उपकरण एक साथ न चलाएं

एसी और इंडक्शन जैसे हाई पावर डिवाइस एक साथ चलाने से लोड बढ़ता है और बिजली ज़्यादा ख़र्च होती है. इन्हें अलग-अलग समय पर चलाएं.

यह भी पढ़ें: देसी जुगाड़ से घर को रखें कूल कूल (Keep your home cool with this desi jugaad)

निर्धारित लोड का ध्यान रखें

आपके घर के कनेक्शन की जो तय सीमा (केडब्ल्यू) है, उससे ज़्यादा बिजली इस्तेमाल करने पर पेनल्टी लग सकती है इसलिए लोड मैनेजमेंट ज़रूरी है.

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप गर्मियों में भी बिजली बिल को काफ़ी हद तक कम कर सकते हैं.

- अनिकेत सिंह 

Oplus_16908288

Photo Courtesy: freepik

Share this article