Close

अनिल कपूर भाई बोनी कपूर के साथ पहुंचे ऋषिकेश, मां की आत्मा की शांति के लिए की पूजा, गंगा आरती कर लिया आशीर्वाद (Boney & Anil Kapoor visit Parmarth Niketan Ashram in Rishikesh, Pray for their late mother, Perform Ganga Aarti)

अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जाने-माने फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की मां निर्मल कपूर (Anil Kapoor's mother Nirmal Kapoor) का पिछले महीने निधन हो गया था, जिससे उनका पूरा परिवार टूट गया था.  वहीं अब मां के निधन के डेढ़ महीने बाद अनिल कपूर भाई बोनी कपूर के साथ ऋषिकेश (Boney & Anil Kapoor visit Parmarth Niketan Ashram in Rishikesh) पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत मां की आत्मा की शांति के लिए पूजा (Anil Kapoor Prays for their late mother)  की.

बोनी कपूर और अनिल कपूर मंगलवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम (Parmarth Niketan Ashram.) पहुंचे और स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने स्वामी जी से अपनी मां निर्मल कपूर के साथ बिताए आखिरी पलों को साझा किया. आश्रम पहुंचकर दोनों भाइयों ने पूजा पाठ भी किया.

इसके बाद अनिल कपूर और बोनी कपूर ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी (Swami Chidanand Saraswati) और साध्वी भगवती सरस्वती जी के सान्निध्य में मां गंगा की आरती (Boney & Anil Kapoor Perform Ganga Aarti) की और अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की. पूजा अर्चना और गंगा आरती करते समय दोनों भाई भक्ति भाव में लीन नज़र आए.

परमार्थ निकेतन आश्रम में स्वामी जी ने अनिल कपूर और बोनी कपूर का फूलों की माला और रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर आशीर्वाद दिया और फिल्मों के जरिए से धर्म, सेवा, संस्कार और संवेदना से युक्त फिल्मों के निर्माण हेतु प्रेरित किया. स्वामी जी ने कहा कि कपूर परिवार भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सिनेमा के माध्यम से देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं.

बता दें कि बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन बीते 2 मई को मुंबई में हो गया था. निर्मल कपूर पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं. 

Share this article

https://www.perkemi.org/ Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Situs Slot Resmi https://htp.ac.id/ Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor https://pertanian.hsu.go.id/vendor/ https://onlineradio.jatengprov.go.id/media/ slot 777 Gacor https://www.opdagverden.dk/ https://perpustakaan.unhasa.ac.id/info/ https://perpustakaan.unhasa.ac.id/vendor/ https://www.unhasa.ac.id/demoslt/ https://mariposa.tw/ https://archvizone.com/