गर्मियों के मौसम में ठंडक देने वाले और रसदार फल मिलते हैं. इन्हें खाने में तो मज़ा आता ही है, लेकिन अगर इन फलों के रंगों को मेकअप में भी शामिल कर लिया जाए तो मज़ा दोगुना हो जाता है. तो तैयार हो जाइए फ्रूटी मेकअप करने के लिए. गर्मियों में कूल एहसास दिलाएंगे अलग-अलग फ्रूटी कलर मेकअप.
मैंगो फन और स्पोर्टी लुक
चेहरे को क्लीन करने के बाद अपनी स्किन टोन से एक शेड गहरा फाउंडेशन लगाएं. अब आंखों पर ब्राइट ऑरेंज कलर का आईशैडो लगाएं. फिर डार्क ग्रीन आईशैडो या पेंसिल से थोड़ा मोटा आईलाइनर बनाएं. ब्रॉ बोन को मैंगो येलो शेड से हाइलाइट करें. यह मेकअप आपको फंकी ट्विस्ट वाला लुक देगा.
आंखों को आकर्षक बनाने के लिए ब्राउन या ब्लैक मस्कारा के दो कोट लगाएं. होंठों पर क्लियर लिप ग्लॉस लगाएं, जिससे मेकअप संतुलित लगे.
यह भी पढ़ें: बेस्ट मेकअप के लिए करें इन 12 मेकअप ब्रश और मेकअप टूल्स का इस्तेमाल (12 Brushes And Tools For Perfect Makeup)
स्ट्रॉबेरी स्वीट एंड क्लासी लुक
यह लुक शाम की पार्टी में दोस्तों के साथ जाने के लिए अच्छा है.
फेस वॉश करने के बाद अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन लगाएं.
फाउंडेशन को सेट करने के लिए हल्का पाउडर लगाएं और अतिरिक्त पाउडर ब्रश से हटा दें. आंखों पर शिमर वाला पिंक आईशैडो लगाएं. आंखों में बीच से बाहर की ओर काजल लगाएं और फिर ब्राउन मस्कारा के दो कोट लगाएं. गुलाबी रंग का ब्लश लगाकर अच्छे से ब्लेंड करें. होंठों पर बेबी पिंक लिप ग्लॉस लगाएं.
वॉटरमेलन ग्लैमरस लुक
यह लुक रात की पार्टी के लिए बेहतरीन है और आपका स्टाइल स्टेटमेंट भी बन सकता है. आजकल यह क्लासिक लुक ट्रेंड में है. चेहरे को क्लीन करके बेस तैयार करें. इसके लिए फाउंडेशन में थोड़ा शिमर क्रीम मिलाकर ऊपर से नीचे की दिशा में लगाएं. अच्छे से ब्लेंड करके लूज पाउडर से सेट करें.
आंखों के ऊपर डार्क ब्राउन आईशैडो लगाएं और नीचे उसी रंग का आईलाइनर आंख के बाहर तक बनाएं. ब्लैक वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा के दो कोट लगाएं. बोल्ड लुक के लिए क्रीमी रेड लिपस्टिक लगाएं. अगर आप लाइट लुक चाहती हैं तो शाइनी रेड लिप ग्लॉस लगाएं.
पीच क्रिस्प एंड क्लीन लुक
ऑफिस के लिए अगर कोई ख़ास लुक समझ में न आए तो यह लुक हमेशा परफेक्ट रहता है. यह स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है.
चेहरे को क्लीन करने के बाद हल्का मॉइश्चराइजर या फाउंडेशन लगाएं. चाहें तो दोनों को मिलाकर भी लगा सकती हैं. बेस सेट करने के लिए थोड़ा लूज पाउडर लगाएं.
अपनी स्किन टोन से मिलता-जुलता कलर चुनें, जिससे चेहरे को सही डेफिनिशन मिले.
आंखों पर लाइट ब्राउन आईशैडो लगाएं और क्रीज लाइन पर हल्का डार्क ब्राउन शेड लगाएं. मस्कारा के दो कोट लगाएं.
गालों को आकर्षक बनाने के लिए पीची पिंक ब्लश लगाएं और नीचे से ऊपर की ओर ब्लेंड करें. नेचुरल लुक के लिए होंठों पर पिंक लिप ग्लॉस लगाएं.
- स्नेहा सिंह

Photo Courtesy: Freepik
